Skip to main content

चुकंदर बनाए गुलाबी और सुंदर

लाल-लाल ताजे चुकंदर से ना सिर्फ आप सेहतमंद रहते हैं बल्कि यह आपकी ब्यूटी में भी चार चाँद लगाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसके सेवन से हिमोग्लोबिन बढ़ता है। ब्लड प्यूरीफाई होता है।

एक नए शोध से यह उजागर हुआ है कि चुकंदर का जूस सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है। इसके जूस की यह विशेषता है कि इससे स्टेमिना में बढ़ता है। खासकर तब जब आप एक्सरसाइज कर के थक गए हों। इस पेय से व्यायाम करते समय थकान कम अनुभव होती है। यह व्यायाम की अवधि 16 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

एक्सिटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार चुकंदर के जूस में पाए जाने वाले नाइट्रेट कसरत के दौरान आक्सीजन की अधिक मात्रा शरीर में जाने से रोकता है। जिससे थकान कम महसूस होती है। शोधकर्ताओं ने इसके प्रमाण के लिए कुछ एक्सपेरिमेंट भी किए।

परीक्षण दौरान 19 से 38 साल के आठ लोगों को शामिल किया गया। साइकिल एक्सरसाइज करते हुए उन्हें लगातार छह दिनों तक चुकंदर का 500 एमएल जूस पिलाया गया। एक दूसरे परीक्षण में साइकिल एक्सर्साइज के दौरान प्लेसबो नामक पेय दिया गया। दोनों की तुलना करने पर पाया गया कि चुकंदर का जूस प्लेसबो नामक पेय से अधिक प्रभावी है। चुकंदर के जूस से व्यायाम की अवधि में 92 सेकंड की वृद्धि हो जाती है। इसके अलावा चुकंदर का जूस व्यायाम के दौरान रक्तचाप स्थिर रखता है।

थके हुए जीवन में ताजगी के अहसास को बनाए रखने में चुकंदर का जूस असरकारी सिद्ध होता है। एक अन्य शोध यह साबित करने में जुटा है कि स्किन और आँखों की सुंदरता के लिए चुकंदर खासा लाभकारी है। त्वचा को जवाँ, चमकदार, चिकनी और गुलाबी बनाए रखने में चुकंदर का जवाब नहीं। उधर भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने अपने अध्ययन में कहा है कि दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम करने के लिए यह अचूक औषधि है ।

लंदन के क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी के अमृत्य आहलूवालिया के नेतृत्व में एक दल ने पाया कि चुकंदर के जूस में मौजूद नाइट्रेट नामक रसायन रक्त के दबाव को काफी कम कर देता है। इससे दिल की बीमारी अथवा दौरे का जोखिम कम होता है। चुकंदर में प्राकृतिक तौर पर नाइट्रेट होता है जिससे रक्त में नाइट्रिक आक्साइड गैस बनती है जो रक्त वाहिकाओं और धमनियों को चौड़ा कर रक्त दबाव कम करती है। ‘हाइपरटेंशन ’ पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक चूँकि हाई ब्लडप्रैशर दिल की बीमारी और किडनी फेल होने का मुख्य कारण है इसलिये चुकंदर की अहमियत को स्वीकार करना होगा।

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Never Eat These 8 Foods After Working Out

Did you know you could wipe out your gains by eating the wrong foods after you walk away from your workout? Too many of us make this mistake without realizing it. Check out the foods you need to avoid, but first see what your post-workout goals are. Immediate Goals After an intense workout, you need to refuel, rehydrate, and repair. That’s what Registered Dietitian, Marie Spano, writes in Today’s Dietitian. Refuel with the proper carbohydrates. Rehydrate with the proper drink. Repair with a protein. Many of us may might know this, but we’re choosing the wrong foods. Protein We’ll get to those foods in a minute. First, you should know that after a workout, protein is your muscles’ friend. It begins rebuilding the tissue you just broke down. Manuel Villacorta, a registered dietitian at the American Dietetic Association, suggests eating at least 30 grams of protein as part of your post-workout routine. Carbs Glycogen is the fuel that helped you work out. It’s sto...

Natural Remedies to Prevent and Treat Kidney Stones

The Complete  Revive Kidneys Package  from  Planet Ayurveda  is one of the  best Natural Remedies for various kidney disease  i.e.  kidney failure ,  kidney stones, dialysis, Nephrotic Syndrome, Nephritis, Diabetic Nephropathy, Urethral Strictures, Urinary Tract Infections, Acute or Chronic Renal Failure, Increased Urea and Creatinine . What are Kidney Stones? The formation of stones in the kidneys or urinary tract is a fairly common disorder. The stones are formed from the chemicals usually found in the urine such as uric acid, phosphorous, calcium and oxalic acid. They may vary in consistency from grit, sand and gravel-like obstructions to the size of the bird’s eggs. Stones may form and grow because the concentration of a particular substance in a urine exceeds its solubility. This disorder occurs more frequently in middle age, with men being afflicted more often than women. The kidneys are two bean-shaped organs, lying below t...

मोटापे की सर्जरी मुफ्त में होगी

38 साल के राजिंदर सेठी (बदला हुआ नाम) का वजन 140 किलो है। इससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। पिछले डेढ़ साल से जोड़ों में दर्द भी रहता है। वजन घटाने के तमाम उपाय नाकाम रहे। डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी करानी पड़ेगी, जिसमें कम से कम एक लाख रुपये खर्च होंगे। ऐसे में राजिंदर ने वजन घटने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, मगर अब स्लिम होने का उनका भी सपना पूरा हो पाएगा। क्योंकि, दिल्ली सरकार के एलएनजेपी हॉस्पिटल में मेटाबॉलिक (बेरियाट्रिक) सर्जरी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत पूरी तरह से फ्री इलाज किया जाएगा। हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित बनर्जी ने बताया कि पिछले एक साल में अस्पताल के विभिन्न विभागों में आए मरीजों पर एक स्टडी की गई, जिसमें यह पता लगा कि 20 से 50 साल की उम्र के कम इनकम वाले लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में की गई एक स्टडी में भी ऐ...