Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नींद

सेक्स के सिवा और क्या....................

लंदन.   सामान्य रूप से ऐसा माना जाता है कि सेक्स के लिए ज्यादातर लोग अपना महत्वपूर्ण काम छोड़ देता है। अमेरिका में कंज्यूमर रिपोर्ट द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि ज्यादातर लोग चाहकर भी सेक्स नहीं कर पाते। 1000 लोगों पर किए गए सर्वे में यह बात निकलकर आई है कि शारीरिक संबंध बनाने के समय लोग इतना थक जाते हैं कि वे आराम को पहली प्राथमिकता देते हैं। 80 फीसदी लोग किसी ना किसी कारणवश शारीरिक संबंध (सेक्स) बनाने से इनकार दिया। सर्वे में यह बात भी सामने आई कि पुरूषों से ज्यादा महिलाएं सेक्स के लिए टालमटोल करती हैं। क्योंकि महिलाओं से अधिक पुरूष सेक्स के बारे में सोच विचार करते हैं। सर्वे के रिपोर्ट में 60 फीसदी पुरुष दिन में कम से कम एक बार सेक्स के बारे में सोचते हैं जबकि महिलाओं में 19 फीसदी ही सेक्स के बारे में विचार करती हैं। ऐसी स्थिति में यह प्रश्न उठता है कि क्या सेक्स से ज्यादा कोई और जरूरी काम है। कंज्यूमर रिपोर्ट के सर्वे के मुताबिक 53 फीसदी लोग नींद आने या थक जाने पर सेक्स करने से मना कर देते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि किसी एक पार्टनर को सेक्स करने की इच्छा न हो त...

क्रोनिक फटीग सिंड्रोम - गायब नींद का नतीजा

आप रात में औसतन आठ घंटे की नींद लेते हैं, लेकिन फिर भी सुबह उठने पर थकन महसूस करते हैं जैसे किसी ने सारी ऊर्जा खींच ली हो। आपको लगता है कि अनियमित समय पर कामकाज करने से ऐसा हो रहा है। इसलिए आप ने जॉब बदल लिया और नियमित समय पर काम करने लगे। लेकिन फिर भी आपकी समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। आपने अपने डॉक्टर से संपर्क किया। उसने बताया कि आप क्रोनिक फटीग सिंड्रोम (सीएफएस) से पीड़ित हैं। इस स्थिति में अजीब किस्म की थकन होती है, एकाग्रता कम हो जाती है और बेचैनी बढ़ जाती है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप सीएफएस से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप आलस भरा जीवन व्यतीत करते हैं तो सीएफएस का खतरा आपको अधिक होगा, क्योंकि आप जिस्मानी तौर पर निक्रिय रहते हैं। आपको वजन बढ़ने का खतरा अधिक होता है, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, शुगर के स्तर में वृद्धि होती है और स्टैमिना कम हो जाता है। अगर आप पूरे दिन थकन महसूस करते हैं, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। इसका बुनियादी अर्थ है कि कोई चीज़ पटरी पर नहीं है- वह जिस्मानी भी हो सकती है और मानसिक भी। इसके कई कारण हो सकते हैं इसलिए अपना थायराइड प्रोफाइल, शुगर और कोल...

महिलाओं को चाहिए 20 मिनट ज्यादा नींद

लंदन महिलाओं को पुरुषों से 20 मिनट ज्यादा नींद की जरूरत होती है और ऐसा उनके दिमाग के व्यस्त रहने और ज्यादा काम करने के कारण होता है। लोबोरो यूनिवर्सिटी के प्रोफैसर जिम हॉर्ने की मानें तो नींद का मुख्य काम दिमाग को अपने आप मुरम्मत के काबिल करना है। इस दौरान दिमाग का कोर्टेक्स संवेदनाओं से अलग होकर दुरुस्त होने लगता है। कोर्टेक्स दिमाग का वह हिस्सा है जो भाषा, विचार और याद्दाश्त के लिए जिम्मेदार होता है। जिम कहते हैं, आप दिनभर में दिमाग का जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उतना ही इसे ठीक होने की जरूरत होती है। उसी हिसाब से नींद भी चाहिए। दिन में बहुत से काम करने के कारण महिलाओं का दिमाग पुरुषों से ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस कारण उन्हें ज्यादा नींद लेनी चाहिए। प्रो. जिम के मुताबिक जो पुरुष ऐसे पद पर काम करते हैं, जिसमें बहुत से निर्णय लेने पड़ते हों, उन्हें भी ज्यादा नींद की जरुरत पड़ती है लेकिन महिलाओं जितनी नहीं। महिलाओं को औसतन पुरुषों से 20 मिनट ज्यादा नींद की जरुरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं का दिमाग पुरुषों से अलग और ज्यादा जटिल होता है।प्रो. जिम का मानना है कि पुरुष और महि...