अब कैंसर जैसे खतरनाक रोग इंसान को अपनी गिरफ्त में नहीं ले पाएंगे। चिकित्सकों ने इंसान के शरीर में ही मौजूद मेलानोमस नामक ट्यूमर को ढूंढ निकाला है जो कैंसर से छुटकारा दिलाएगा। मेलानोमस हमारे शरीर का महत्वपूर्ण ट्यूमर है। कैंसर से पीड़ित होने पर जहां शरीर के अन्य हिस्से इसकी चपेट में आ जाते हैं, वहीं मेलानोमस पूरी तरह सुरक्षित रहता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विंसेजों केरूडोंलो अपने सहयोगियों के साथ इस अध्ययन में जुट गए हैं कि किस प्रकार कैंसर के आक्रमण से यह ट्यूमर खुद को बचा लेता है। शरीर का इम्यून सिस्टम सभी प्रकार के संक्रमणों से लगातार लड़ने और नई कोशिकाओं को बनाने की प्रक्रिया में जुटा रहता है। इस सतत प्रक्रिया में न्यट्रोफिल नामक कोशिका की अहम भूमिका है। न्यूट्रोफिल पूरी तरह खास एंजाइम्स से भरा रहता है। यह हानिकारक कोशिकाओं को खत्म कर उसी समय नई कोशिका का निर्माण करता है। कई बार दोस्ताना लड़ाई में हितकारी कोशिकाओं के खत्म होने की आशंका रहती है। उस समय इम्यून सिस्टम प्रोटीन मेसेंजर भेज कर कोशिका नुकसान होने से बचाता है। परेशानी यह है कि इस लड़ाई में इसमे...